वर्डपैड क्या है? What is wordpad in hindi?
Wordpad माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया एक Basic Word Processor प्रोग्राम है। जो MS Windows Operating System के साथ ही Inbuilt आते है।यह एक साधारण Word Processor है जिसका उपयोग साधारण Note लिखने के लिए या Document बनाने के लिए किया जाता है। यह Notepad से कुछ ज्यादा एडवांस तो जरूर होता है पर MS Word से बहुत ही कम इसकी खासियत होती है क्योंकि इसमें MS Word की तरह बहुत सारे Formatting Tool तथा Function उपलब्ध नहीं होते है।
इसमें कुछ ही Basic Formatting Tool रहता है जिसकी सहायता से किसी डॉक्यूमेंट या नोट्स में Formatting किया जा सकता है।हालाँकि इसमें Notepad से ज्यादा Function तथा Formatting Tool रहते है। Wordpad में बनायीं जा रही डॉक्यूमेंट में हम Bullet Mark लगा सकते है, कोई Object या Picture Insert कर सकते है, Font Color तथा Background का Colour चेंज कर सकते है, Alignment Adjust कर सकते है, Date Time Insert कर सकते है, इसके अलावा और भी थोड़ी बहुत Formatting Option मोजूद होते है।
वर्डपैड के उपयोग?
Uses of Wordpad in hindi?
वर्डपैड के उपयोग की
बात करें तो इसका उपयोग मुख्य रूप से कोई Notes बनाने के लिए या कोई साधारण
Document, Letter इत्यादि बनाने में किया जाता है।
वर्डपैड विंडो के एलिमेंट? Element of wordpad window in hindi?
Title Bar: टाइटल बार पूरी वर्डपैड विंडो के सबसे ऊपर होता है, जिसमे Open की गयी File का नाम Show होता है। जब तक कोई फाइल को किसी नाम से Save नहीं किया जाता है तब तक इसका नाम Document रहता है।
Quick Access Toolbar: इसमें Save, Undo, Redo जैसी कमांड बटन होता है जिसकी मदद से कोई कमांड Quickly Run कराया जाता है।
Ribbon: इसमें अलग-अलग टैब के सभी कमांड ग्रुप वाइज व्यवस्थित होते है।
Program Window Control: इसमें Minimize, Maximize तथा Close बटन होता है जिसकी मदद से Wordpad विंडो को छोटा, बड़ा या क्लोज किया जाता है।
Scroll Bar: यह Wordpad Window की Side में Slider की तरह रहता है जिसकी मदद से किसी बड़ी डॉक्यूमेंट को Scroll करके ऊपर-नीचे, लेफ्ट-राईट किया जाता है।
वर्डपैड का Executable File Name क्या होता है?
Wordpad की Executable File Name "wordpad.exe" होता है।
वर्डपैड का Extension क्या होता है?
Wordpad में बनायी गई File का Extension By Default ".rtf" (Rich Text Formate) होता है।
वर्डपैड की विशेषताएं? Advantage of wordpad in hindi?
- यह एक Light Wait Program है।
- यह Operating System के साथ ही इन्सटाल्ड आता है।
- इसको अलग से कंप्यूटर पर इनस्टॉल नहीं करना पड़ता है।
- इसमें भी कोई Picture या Object भी Insert किया जा सकता है।
- यह Low End Computer System पर भी आसानी से Run हो जाता है।
- यह Beginner के लिए एक आसान वर्ड प्रोसेसर है जिसको सिखने के बाद MS Word जैसे वर्ड प्रोसेसर पर भी कार्य कार्य करने में आसानी होती है।
वर्डपैड को ओपन कैसे करें? How to open wordpad in hindi?
कंप्यूटर में किसी भी प्रोग्राम को ओपन करने के कई तरीके है जिनमे से तीन मुख्य तरीके को यहाँ बताया जा रहा है....
First Method:-
- All Programe में जाएँ....
- फिर Accessories में जाएँ....
- यहाँ Wordpad पर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।
Second Method:-
- कीबोर्ड पर Window + R बटन दबाकर Run Command Box ओपन करें....
- यहाँ टाइप करें Wordpad या Wordpad. exe फिर OK पर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।
Third Method:-
- Windows Search में जाएँ और टाइप करें Wordpad....
- उसके बाद आपके सर्च लिस्ट में सबसे ऊपर Wordpad दिखाई देगी, उसपर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।