What is Notepad || Notepad Kya hota hai in hindi || Notepad pdf Notes hindi ||osmitc Notepad Pdf Notes

 नोटपैड क्या है? What is Notepad ?






नोटपैड क्या है? What is Notepad ?

नोटपैड एक Text Editor प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Inbuilt आते है। यह एक साधारण टेक्स्ट एडिटर है जिसका उपयोग मुख्य रूप से कोई साधारण Note लिखने, पढ़ने तथा एडिट करने के लिए किया जाता है।
वैसे यह एक साधारण टेक्स्ट एडिटर है पर बहुत ही उपयोगी है क्योंकि इसका इस्तेमाल टेक्स्ट एडिटिंग से लेकर साधारण कोडिंग करने के लिए या कोड एडिट करने के लिए भी किया जा सकता है।
Notepad पर कार्य करना बहुत ही आसान है खास करके Beginner के लिए क्योंकि इसमें लिखे जा रहे Notes को Format करने के लिए कुछ ज्यादा Function तथा Tool नहीं होते है इसलिए इसमें ज्यादा उलझने नहीं होती है साथ ही यह एक Light Waight Program होता है जिस कारण यह एक साधारण कंप्यूटर पर भी बड़े ही आसानी से Run होते है।

नोटपैड विंडो के एलिमेंट ? Elements of Notepad window.

Title Bar: यह पूरी विंडो के सबसे ऊपर होता है जिसपर File का नाम Show होता है, By Default इसका नाम Untitled-Notepad शो करता है।

Menu Bar: यह Title Bar के नीचे होता है जिसमे कुछ Menu होते है जिसके अंदर उस Menu से सम्बंधित कमांड होते है।

Program Window Control: यह Title Bar के Right Side में होता है जिसमे Minimize, Maximize/Restore तथा Close बटन होते है, जिसकी सहायता से Notepad Window को छोटा, बड़ा या क्लोज किया जाता है।

Insertion Point: यह Text Area में Blink करता हुआ एक छोटी सी Line के सामान होता है जिसे Cursor भी कहा जाता है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि अगली Text की छपाई कहाँ होने वाली है।

Scroll Bar: यह नोटपैड विंडो के साइड में एक स्लाइडर की तरह होता है जिसका काम बड़ी फाइल को ऊपर-निचे या लेफ्ट-राईट स्क्रॉल करना होता है।

Text Area: यह पूरी खाली एरिया होता है जिसमे Text की छपाई होती है।

नोटपैड के उपयोग? Usage of notepad ?

नोटपैड के उपयोग की बात करें तो इसका उपयोग मुख्य रूप से Plan Txet Note File बनाने के लिए, Plain Text File पढ़ने के लिए, Text File Edit करने के लिए, साधारण Coding के लिए तथा Code एडिट करने के लिए किया जाता है।

नोटपैड का Execuatable File Name क्या होता है?

नोटपैड का Execuatable File Name notepad.exe होता है।

Notepad File का Extension क्या होता है?

Notepad File का Extension .txt होता है।

नोटपैड ओपन कैसे करें? How to open notepad ?

Windows OS आधारित कंप्यूटर में नोटपैड ओपन करने के कई तरीके है जिनमे से यहाँ तीन मुख्य तरीके के बारे में बताया जा रहा है....

Method First:-
  • सबसे पहले Start Button पर क्लिक करके All Program में जाएँ....
  • फिर Accessories में जाएँ....
  • यहाँ Notepad पर क्लिक करें....उसके बाद Notepad Open हो जायेगा।
Method Second:-
  • अपने कीबोर्ड पर Windows+R बटन दबाकर Run Command Box ओपन करें....
  • यहाँ टाइप करें notepad. exe फिर OK पर क्लिक कर दें....उसके बाद Notepad Open हो जायेगा।
Method Third:-
  • Windows Search Bar में जाएँ और यहाँ टाइप करें Notepad....
  • उसके बाद आपके Search List में सबसे ऊपर Notepad दिखाई देगी, उसपर क्लिक कर दें....उसके बाद आपका Notepad Open हो जायेगा।


Post a Comment

Please Don't Enter any Spam link in the Comment Box.otherwise you have been blocked.

Previous Post Next Post